Menu
blogid : 140 postid : 352

भ्रष्टाचार व महंगाई का कारण बनी कांग्रेस

अनुभूति
अनुभूति
  • 82 Posts
  • 254 Comments

congressरांची, जन चेतना यात्रा रैली मोरहाबादी मैदान में भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने कांग्रेस नीति केंद्र की यूपीए सरकार को भ्रष्टाचार, महंगाई, विदेशों में जमा कालाधन एवं बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ नेताओं ने जमकर भड़ास निकाला। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाने वाला देश कांग्रेस पार्टी एवं मनमोहन सिंह सरकार के कारण पूरे विश्व में भ्रष्टाचार के रूप में जाना जाने लगा है। छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के नेता भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी के मंच पर आगमन के पूर्व लगभग पौने दो घंटे तक कांग्रेस, राजद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आग उलगते रहे। डॉ मनमोहन सिंह सराकर के कार्यकाल में एक मंत्री ने एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये की लूट की है। भ्रष्टाचार के ऐसे एक नहीं अनेक घटनाएं हैं।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविंद्र राय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटाला ही घोटाला होते रहा है। झारखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक डायन के रूप में कार्य कर रही है। कांग्रेस झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता पैदा करके लोगों के अरमानों एवं सपनों का गला घोट रही है। श्री राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी के दिल में झारखंड के लिए एक अरमान है। देश में ठोस निर्णय लेने का इतिहास आडवाणी ने बनाया है। श्री राय ने कहा कि भाजपा ने बड़े अरमान के साथ झारखंड राज्य का निर्माण इस उद्देश्य से किया था कि एक समृध्द राज्य होगा। लेकिन यूपीए के समर्थन से बनी मधुकोड़ा की निर्दलीय सरकार ने लूट-खसोट कर झारखंड राज्य पर एक बदनुमा दाग लगा दिया। हमें अरमानों एवं सपनों का झारखंड बनाना है।

विधायक अमित यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं महंगाई के खिलाफ बिगुल फूंका जा रहा है। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि झारखंड सरकार कार्य करे। कांग्रेस को सबसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि भाजपा गठबंधन अर्जुन मुंडा की सरकार अच्छा कार्य कर रही है। यूपीए समर्थित निर्दलीय सरकार के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा एवं अन्य भ्रष्टाचारी मंत्रियों को जेल भिजवाया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी खूद चाल चलकर राज्य सरकार को अस्थिर करने में लगी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता मो. कमाल खां ने जोशिला भाषण देते हुए कहा कि मुसलमान देशभक्ति की ऐसी शाख लगायें कि शाखा लगानेवाले आरएसएस भी पीछे रह जाये। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम का विरोध करने वाला राष्ट्रद्रोही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान गोली चलायेगा तो कमाल खां जैसे राष्ट्रभक्त भारत के मुसलमानों को पाकिस्तान की पहली गोली लगेगी। हिन्दू एवं मुस्लिम भारत माता की दो आंखे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश में लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहने के कारण भ्रष्टाचार एवं महंगाई देन है। विधायक सुनील सोरेन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही विदेशों में कालाधन जमा करने, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं आतंकवाद की वृध्दि हुई है। जनचेतना यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। इसके अलावा भाजपा के कमोवेश सभी नेताओं ने अपने भाषण में कांग्रेस एवं राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मिटाना है और महंगाई पर अंकुश लगाना है। देश एवं राज्य में सुशासन होना चाहिए। देशभक्ति के लिए जीनेवाले ही सत्ता परिवर्तन कर सकते है। सुशासन लाने वाले भ्रष्टाचार मिटाने के लिए ही जनचेतना यात्रा है। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता घूम-घूम कर कहते थे कि हमारी सरकार बनेगी तो महंगाई कम होगी, खाद्य पदार्थों के मूल्य कम होगी। लेकिन परिणाम देश एवं राज्य की जनता के सामने है। राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा एवं रेशमा रानी ने कहा कि नारी शक्ति जग गयी तो शासन तो क्या सृष्टि बदल जायेगी। आनेवाला समय भाजपा का होगा और कांग्रेस का नामोनिशान मिट जायेगा।

जनचेतना यात्रा रैली में मंच पर विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता, विधायक अरूण मंडल, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद एवं प्रो. दुखा भगत, विधायक वरकुंवर गगराई, राजकुमार गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह, विनयलाल, लक्ष्मण स्वर्णकार, रांची महानगर अध्यक्ष गामा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धमर्ेंद्र प्रधान, झारखंड प्रभारी हरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक सरयू राय, राष्ट्रीय सदस्य सुनील सिंह, लक्ष्मण गिलवा, पलामू के श्याम नारायण दुबे, विधायक गुरुचरण राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित अन्य नेता उपस्थित थे। मंच पर कुर्सियों पर बैठने के लिए नेताओं के नाम लिखे प्लेट लगे हुए थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रैली की अध्यक्षता की एवं प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा मंच संचालन कर रहे थे। रैली में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सहित अधिवक्ता भी उपस्थित थे।

अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था ः जनचेतना यात्रा रैली में मोरहाबादी मैदान में जिला प्रशासन के अभूतपूर्व व्यवस्था किया था। मुख्य मंच सहित समारोह स्थल के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी, सशस्त्रबल एवं लाठी बल प्रतिनियुक्त थे। सशस्त्र महिला पुलिस कर्मी भी प्रतिनियुक्त थी। समारोह स्थल के बाहर दो ड्रापगेट बनाये गये थे। खुले मैदान में कुर्सियों पर लोग बैठे थे। अपार भीड़ होने के बाद भी जनचेतना यात्रा रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पहले आसमान में बादल छाये हुए थे और उसके बाद धूप निकलने के बाद भी लोग पौने दो घंटे तक अ पनी-अपनी कुर्सियों पर शांतिपूर्वक बैठे रहे। बीच-बीच में अटल-आडवाणी जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे। भाजपा के जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं के गले में परिचय पत्र लटक रहे थे। भाजपा एवं जनसंघ के हर स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बने हुए थे और कुर्सियां लगी हुई थी।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh